रा.इं.का.पौड़ीखाल में जन प्रतिनिधियों ने रोपे चंदन के पौधे

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 27 जुलाई 2020

नई टिहरी: राजकीय इंटर कॉलेज पौडीखाल में हरेला कार्यक्रम के अंतर्गत विक्रम सिंह पुंडीर व भयात ग्रुप ग्वालना के सहयोग से अमर सिंह पुंडीर, बैशाख सिंह पुंडीर, उमेद सिंह, शेर सिंह पुंडीर, देवेंद्र भट्ट जिला पंचायत सदस्य, रजनीश कांत तिवारी सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व प्रधान पंचुर द्वारा विद्यालय में चंदन के पौधे लगाए गए।

इन पौधों की पूरी देखभाल करने का संकल्प विद्यालय परिवार द्वारा लिया गया। प्रधानाचार्य पी. एस. कठैत ने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयास हेतु श्री विक्रम पुंडीर, ग्वालना भयात एवं उपस्तिथत जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

श्री विक्रम पुंडीर ने अवगत कराया कि उनके ग्रुप द्वारा कोटेश्वर महादेव, नृसिंह देवता मंदिर चपोली, एवम आदर्श सभागार पंचुर में भी चन्दन के पौधे लगाए गए हैं। 

इस अवसर पर रविन्द्र पेटवाल,संतोष पेटवाल, विजेंद्र नौटियाल, गुलाब सिंह, अभिनव शंकर आदि उपस्तिथत रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!