Ad image

ड्यूटी पर लापरवाही, 36 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 2 अगस्त 2020

नई दिल्ली: ईद के दिन ड्यूटी पर नहीं आने वाले 36 पुलिस कर्मियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की खबर है। सूत्रों के अनुसार के ईद पर शनिवार सुबह 5 बजे तय की गई ड्यूटी पर देरी से पहुंचने के चलते पुलिस आयुक्त विजयंत आर्य ने सख्ती दिखाते हुए ड्यूटी में देरी के लिए 36 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।

डीसीपी विजयंत आर्य ने बताया कि निलंबन के पीछे अन्य पुलिस कर्मियों को यह संदेश देना है कि लापरवाही बतरने वाले किसी भी पुलिसकर्मी को बख्शा नहीं जाएगा। ये कार्रवाई नॉर्थ वेस्ट जिला पुलिस द्वारा की गई है। 

शुक्रवार को जारी बयान में दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने एक ऑर्डर में कहा  कि कुछ असामाजिक तत्व व आतंकवादी अर्ध-ग्लाइडर व पैरा- मोटर्स जैसे उप-पारंपरिक हवाई प्लेटफार्मों का उपयोग कर गणमान्य व्यक्तियों व महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में खतरा उत्पन्न कर सकते हैं।

बता दें कि बकरीद के चलते पूरी दिल्ली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसके लिए कई दिन पहले ही पुलिस वालों की ड्यूटी लगा दी गई थी। बावजूद इसके यह लापरवाही देखने में आई।

सूत्रों के अनुसार 15 अगस्त को देखते हुए हैंग-ग्लाइडर, यूएवी, यूएएस, माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट, रिमोट से चलने वाले एयरक्राफट, गर्म हवा के बैलून, छोटे आकार के पावर्ड एयरक्राफ्ट, क्वाडकॉप्टर और एयरक्राफ्ट से पैरा जंपिंग रोक लगा दी गई है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!