चीन पर निर्भरता को बढावा दे रही है भाजपा : कांग्रेस

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 4अगस्त 2020

नयी दिल्ली (दिल्ली ब्यूरो): कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए कहा है कि उसकी विदेश नीति हर मोर्चे पर फेल है।हमारे पड़ोसी देश यहाँ तक कि नेपाल भी हमें आंखे दिखा रहा है। सरकार की नीतियां चीन परस्त हैं और उसकी इन्हीं नीतियें के कारण चीन पर लगातार हमारी निर्भरता बढ रही है, जो देश एक गंभीर खतरे की घण्टी है।

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर मंगलवार को कहा “भाजपा ने भारत में चीन को प्रत्यक्ष विदेशी निवेश- एफडीआई के माध्यम से खुले निवेश की छूट देकर उस पर निर्भरता बढ़ाने का काम कर रही है। भारत में चीनी निवेश में लगातार होता इजाफा भाजपा की चीन पर निर्भरता की पोल खोल रहा है।”

पार्टी ने कहा कि भाजपा की चीन परस्त नीतियों के कारण ही देश मेें तेजी से चीनी कंपनियों का निवेश बढ रहा है और हर साल इसमें इजाफा हो रहा है। उसका कहना है कि भारत में चीनी एफडीआई 2014 में 0.54 अरब डालर था जो 2019 में बढ़कर 4.14 अरब डाल पहुंच गया है। 

पार्टी ने कहा कि भारत में चीनी कंपनियों का बढ़ता निवेश देश के लिए घातक साबित हो सकता है। कहा कि लद्दाख में चीनी सैनिकों के भारतीय सीमा पर घुसपैठ करना, गलवान घाटी में हमारी जमीन पर कब्जा करना जहाँ चिंताजनक है वहीं भाजपा सरकार दिल्ली मेरठ सड़क परियोजना के लिए चीनी कंपनी को 1126 करोड रुपए का ठेका आवंटित कर रही है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!