Ad image

कोरोना संक्रमण: जिला प्रशासन ने लक्ष्मण झूला अंतर्गत 6 भवनों का किया अधिग्रहण

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़,नई टिहरी, 4 मई 2020।

जनपद क्षेत्रान्तर्गत कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण की संभावित वृद्धि के दृष्टिगत कोरेंटिन आइसोलेशन वार्ड स्थापित किए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ०वी०षणमुगम द्वारा जनपद क्षेत्रान्तर्गत 6 भवनों का अधिग्रहण कर एसडीएम नरेंद्र नगर को हस्तगत किया है।

जिनमे आनंद धाम लक्ष्मण झूला, सत्य साईं स्कूल लक्ष्मण झूला, जगन्नाथ आश्रम (आम खाला) लक्ष्मण झूला,  कैलाश आश्रम लक्ष्मण झूला, स्वतंत्रता आश्रम लक्ष्मण झूला व ढालवाला प्राइवेट लिमिटेड लक्ष्मण झूला को आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा-34 के मैं प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए अग्रिम आदेशों तक अधिग्रहित किया गया है। 

अधिग्रहित किए गए इन 6 भवनों को उप जिला मजिस्ट्रेट नरेंद्र नगर को हस्तगत किया गया है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!