Ad image

जिलाधिकारी के नेतृत्व में चला वृहद सफ़ाई अभियान

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 13 अगस्त 2020

नई टिहरी: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित कारगर सड़क पर जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। स्वच्छता के इस अभियान में अधिकारियों, कर्मचारियों, पत्रकारों, जनप्रतिनिधियो व स्थानीय आमजन ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद मुख्यालय सहित शहरों, पालिकाओं, ग्राम पंचायतों को साफ सुथरा रखने के लिए सामाजिक दूरी  के साथ जनसहभागिता आवश्यक है। सफाई अभियान हेतु चयनित स्थल पर पसरा कूड़ा देख जिलाधिकारी ने नगर पालिका के अधिकारियों को आस-पास की आवासीय कॉलोनी में चैकिंग करने के निर्देश दिए है। 

कहा कि नगर पालिका के डोर टू डोर कूड़ा एकत्रित करने वाले सफाई नायकों को कूड़ा नही देने वाले/ कूड़े को खुली जगह फैंकने वालो के चालान काटने की कार्यवाही का कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि कूड़े को इस तरह खुली जगह पर डालने से बीमारियां फैलने की संभावना निरंतर बनी रहती है। 

कहा कि जनपद हर नागरिक स्वास्थ और सुरक्षित रहे इसके लिए अपने आस-पास की जगह को साफ सुथरा रखने के साथ ही सफाई के प्रति लोगो का जागरूक भी आवश्यक है। इस दौरान अधिकारी, कर्मचारी, प्रेस प्रतिनिधि, जन प्रतिनिधि व स्थानीय जन उपस्थित थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!