Ad image

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत विद्यालयों में ‘गंदगी मुक्त मेरा गांव’ पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 13 अगस्त 2020

पौड़ी: जनपद में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अन्तर्गत व्यवहारिक परिवर्तन हेतु ‘‘गंदगी मुक्त भारत अभियान’’ के तहत आज जनपद के विद्यालयों में ‘गंदगी मुक्त मेरा गांव’  पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

गंदगी मुक्त भारत अभियान के तहत विविध कार्यक्रम 15 अगस्त 2020 तक जारी रहेगा। 

इस अभियान के तहत जनपद के सभी विकासखंडों में चरणबद्ध तरीके से विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं।  

गत 9 अगस्त से जारी अभियान के माध्यम से जनपद के  प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्रामीण समुदाय की सहभागिता से सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्रीकरण किया गया। 10 अगस्त को जनपद के समस्त ग्राम पंचायतों में श्रमदान से सफाई अभियान चलाया गया। समस्त स्वच्छाग्राहियों को ओडीएफ घोषित से संबंधित जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 18001800404 का उपयोग कर आईवीआर आधारित तकनीकि के द्वारा करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। 

11 अगस्त को स्वच्छता के संबंध में दीवार लेखन, पांच ओडीएफ प्लस दीवार पेटिंग से जनसमुदाय को साझा किया गया है।  जबकि 12 अगस्त को जनपद के समस्त ग्राम पंचायतों में श्रमदान से पौधारोपण किया गया। जिसमे ग्रामीणों एवं स्वयं सेवीयों ने भी बड़ चढ कर प्रतिभाग किया।

वहीं आज ऑन लाइन के माध्यम से कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों की पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। जबकि  कक्षा 9 से 12 तक के छात्र – छात्राओं ने  गंदगी मुक्त मेरा गांव शीर्षक पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!