मुख्यमंत्री भराडीसैंण में करेंगे ध्वजारोहण

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

भराडीसैंण में विभिन्न विभागीय योजनाओं का शिलान्यास/ लोकापर्ण भी करेंगे

गढ़ निनाद न्यूज़

चमोली:14 अगस्त,2020। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर पहुॅच रहे है। यह जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी एमएस बर्निया ने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री 15 अगस्त को प्रातः 11ः00 बजे हैलीकाप्टर द्वारा देहरादून से प्रस्थान कर 11ः45 बजे भराडीसैंण हैलीपैड पहुॅचेंगे। यहाॅ से कार द्वारा भराडीसैंण विधानसभा भवन पहुॅच कर 11ः50 बजे विधानसभा परिसर में ध्वजारोहण करेंगे। 

मुख्यमंत्री विधानसभा भराडीसैंण में विभिन्न विभागीय योजनाओं का शिलान्यास/ लोकापर्ण के आलवा पौधरोपण एवं सम्मान कार्यक्रम में भी प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद 12ः35 बजे भराडीसैंण स्थित कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण करेंगे और रात्रि विश्राम भराडीसैंण में ही करेंगे। 

अगले दिन 16 अगस्त को प्रातः 7ः40 बजे भराडीसैंण से कार द्वारा सारकोट गांव पहुॅचेंगे और यहाॅ से पैदल ही सारकोट छानी- कोदियाबगड़- दूधातोली ट्रैक से होते हुए पेशावर कांड के नायक वीर चन्द्र सिंह गढवाली की समाधि स्थल पहुॅचकर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। अपराह्न 12ः30 बजे दूधातोली अस्थाई हैलीपैड से जनपद पिथौरागढ के लिए रवाना होगे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!