Ad image

मैक्स वाहन दुर्घटना में सात लोग घायल, बेस अस्पताल श्रीनगर किया भर्ती

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 17 अगस्त 2020

नई टिहरी। विकास खंड कीर्तिनगर क्षेत्रान्तर्गत एक मैक्स वाहन दुर्घटना में सात लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को बेस अस्पताल श्रीनगर गढ़वाल भर्ती किया गया है।

आज सिल्काखाल से सारकेंणा की ओर जा रहा मैक्स वाहन संख्या UA 07 Q 2459 कफना- सारकेंणा ग्रामीण मोटर मार्ग पर अनियंत्रित लगभग 60-65 मीटर नीचे इसी मार्ग पर जा गिरा। वाहन में महिलाओं और बच्चों समेत सात लोग सवार थे। सभी घायल हो गए 

घायलों में दर्शन लाल पुत्र कामीदास उम्र 62 वर्ष ग्राम गोरती लस्सा जिला रुद्रप्रयाग, अनिता देवी पत्नी शिवलाल 35 वर्ष निवासी ग्राम-कफना तहसील कीर्तिनगर , नेतीन पुत्र शिवलाल 9 वर्ष निवासी ग्राम- कफना तहसील कीर्तिनगर,आयुष पुत्र शिवलाल 7 वर्ष निवासी ग्राम कफना तहसील कीर्तिनगर, सीता देवी पत्नी चन्दन लाल उम्र 38 वर्ष निवासी कफना तहसील कीर्तिनगर,प्रदीप लाल पुत्र छोदाडू उम्र 21 वर्ष निवासी सारकेणा (चालक) तहसील कीर्तिनगर तथा दिनेश लाल पुत्र प्रेम दास उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम ढेला (नैलचमी) तहसील कीर्तिनगर शामिल हैं। सभी घायलों को बेस अस्पताल श्रीनगर भर्ती किया गया है ।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!