Ad image

ब्रेकिंग-दिल्ली में ISIS का आतंकी गिरफ्तार, बड़ी साजिश नाकाम

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 22 अगस्त 2020

नई दिल्ली। दिल्ली के धौला कुआं क्षेत्र से ISIS का एक आतंकी IED के साथ गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली स्पेशल टीम को आज बहुत बड़ी कामयाबी मिली है।

सूत्रों के अनुसार ISIS आंतकी संगठन का यह आतंकी जिसका नाम अब्दुल यूसुफ है। इसकी उम्र 36 साल है और यूपी के बलरामपुर का रहने वाला है। यूसुफ को 21 अगस्त की देर रात धौलाकुंआ इलाके से गिरफ्तार किया गया है। यह 15 अगस्त के मौके पर दिल्ली में कोई बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहा था लेकिन सफल नहीं हो सका। इसके पास से पिस्टल, 2 आईईडी व मोटरसाइकिल बरामद की गई है। यह रामजन्म भूमि मंदिर को उड़ाने की फ़िराक में था और भूमि पूजन के एक महीने के अंदर घटना को अंजाम देन चाहता था।

बताया जा रहा है कि यूसुफ काफी समय से ISIS से जुड़ा है। बहरहाल यूसुफ को दिल्ली पुलिस ने 8 दिन की रिमांड पर ले लिया है। इसके पीछे और कौन-2 व कितने लोग हैं अभी इन्वेस्टिंग टीम छानबीन कर रही है। छानबीन के बाद ही बताया जा सकता है कि और कितने लोग इसमें शामिल हैं। फिलहाल पकड़े गए आतंकी से पूछताछ की जा रही है। दिल्ली व यूपी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। STF और ATS की टीम बलरामपुर भेजी जा रही है। बलरामपुर के चप्पे चप्पे में सुरक्षा बढ़ाई गई है। 


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!