खिर्सू में नेटवर्क विहीन दुर्गम ग्राम सभाओं को बांटे सेटेलाइट फोन

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़*24 अगस्त, 2020

पौड़ी। विकास खण्ड सभागार खिर्सू में ग्राम प्रधानों के सेेटेलाइट फोन प्रशिक्षण कार्यक्रम मे शिरकत करते हुए जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री पी रेणुका देवी ने आज विकास खण्ड खिर्सू में नेटवर्क विहीन दुर्गम क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले 10 ग्रामसभाओं के ग्राम प्रधानों को सेटेलाइट फोन आबंटित किया। जिनमें ग्राम पंचायत शुक्र(मथिगांव), चोपड़ा, नलई, नौगांव, मलुण्ड, चुठाली, मसोली, कटाखोला एवं गोदा आदि शामिल है।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिह रावत एवं आईजी एस.डी.आर.एफ. श्री संजय गुंज्याल की इस सराहनीय पहल से नेटवर्क विहीन गांव के लोग अब त्वरित शासन- प्रशासन को जानकारी दे पाएंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि खिर्सू विकास खण्ड के 10 ग्रामसभाओं में एस.डी.आर.एफ. की ओर से सेटेलाइट फोन आबंटित किये गये हैं।

सेटेलाइट फोन के माध्यम से शासन, प्रशासन, 108, आपदा प्रबंधन आदि से सीधे संपर्क कर, अपनी शिकायत दर्ज कर सकते है। जिससे त्वरित अग्रीम कार्यवाही अमल में लायी जा सकें।  अब तक 8 विकास खण्डों में करीब 60 ग्रामसभाओं को यह सेटेलाइट फोन दिये गये हैं। संभवत उत्तराखण्ड पहला राज्य है, जहां के नेटवर्क विहीन गांवों को सेटेलाइट फोन प्रदान किया गया। इस फोन का उपयोग केवल सरकारी कार्य के लिए किया जा सकता है।  

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा संपत सिह रावत सहित संबंधित अधिकारी एवं ग्राम प्रधान व एसडीआरएफ के जवान उपस्थित थे। 

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!