पालिका ने राजस्व भूमि पर निर्मित अवैध निर्माण हटाया

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 30 अगस्त 2020।

चम्बा। नगर पालिका चंबा द्वारा सोर्स पर ही सूखा गीला कूड़ा अलग अलग देने हेतु जागरूकता कार्यक्रम के लिए चार टीमों का गठन किया गया था। चारों टीमों द्वारा आज पालिका के विभिन्न वार्डों में लोगों को जागरूक  किया गया। जिनके द्वारा segregate करके कूड़ा नहीं दिया गया उन्हें समझाया जा रहा है। 

पालिका की टीम में अधिशासी अधिकारी के अलावा सफाई निरीक्षक, प्रधान लिपिक, तीन पर्यावरण पर्यवेक्षक, पर्यावरण मित्र तथा केदार एनर्जी के प्रबंधक संजय रावत, मोहित सजवान, आकाश तिवारी तथा उनके कई कार्मिक शामिल रहे।

इसके अलावा पालिका द्वारा कल राजस्व की भूमि पर निर्मित अवैध स्ट्रक्चर को उप जिलाधिकारी तथा अधिशासी अधिकारी के संज्ञान में आने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस फोर्स के साथ गिराया गया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!