वनमंत्री डॉ हरक सिंह रावत तीन दिवसीय पौड़ी दौरे पर

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 5 सितम्बर, 2020

पौड़ी। कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत आज से सात सितम्बर तक कोटद्वार तथा पौड़ी में आयोजित कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। वे 5 सितम्बर को प्रातः 10 बजे देहरादून से प्रस्थान कर अपराह्न 1.00 बजे  कोटद्वार पहुचेंगे। 

तत्पश्चात अपरांह्न 13.00 बजे राजकीय इंटर कालेज कोटद्वार में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग कर काबीना मंत्री डा0 रावत प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरष्कृत कर उन्हें प्रमाण पत्र वितरित करेंगे। 

डॉ रावत दिनांक 06 सितम्बर को पूर्वाह्न 12 बजे कोटद्वार से प्रस्थान कर अपराह्न 15.30 बजे निज आवास गहड़ पहुंचेंगे तथा अपने निज आवास पर ही रात्रि विश्राम करेंगे। दिनांक 7 सितम्बर को वे प्रातः 8.30 बजे गहड़ से प्रस्थान कर प्रातः 9.45 जीबी पंत इंजीनियरिंग कालेज घुड़दौड़ी में इंटरनेशनल आॅनलाइन फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम विषय पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। उसके बाद कोटद्वार को प्रस्थान करेेंगे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!