शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट शिक्षक-छात्र सम्मान समारोह आयोजित

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार* 5 सितम्बर 2020।

पौड़ीखाल।  राजकीय इंटर कॉलेज पौडी खाल में शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर प्रधानाचार्य पी एस कठैत, विधायक प्रतिनिधि वर्फचन्द कुमाई, प्रबन्ध समिति अध्यक्ष गुणालाल शिक्षको तथा कर्मचारियों द्वारा मालार्पण किया गया ।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी के सौजन्य से उत्कृष्ट शिक्षक-छात्र सम्मान समारोह उनके प्रतिनिधि वर्फचन्द की उपस्थिति में आयोजित किया गया। शत प्रतिशत परीक्षाफल देने वाले शिक्षक अजय जोशी को स्मृति चिन्ह  भेंट किया गया। शत प्रतिशत परीक्षाफल देने वाले अन्य शिक्षक समारोह में उपास्तिथि न होने के कारण बाद में अपना पुरस्कार प्राप्त करेंगे। 

इस अवसर पर कोविड 19 में कोरोना योद्धा के रूप में विद्यालय में लगातार छात्र हित और विद्यालय हित मे कार्य कर रहे कर्मठ,कर्तव्यनिष्ठ शिक्षको और कर्मचारियों को प्रधानाचार्य पी एस कठैत द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में रविन्द्र पेटवाल, चतर सिंह रावत, संतोष पेटवाल, किशोर सकलानी, अजय जोशी, विनीत कुमार,सुनील पुरोहित,देवेंद्र चौहान,गुलाब सिंह, विजेन्द्र नौटियाल,भगवान सिंह पंवार हैं। 

विद्यालय के सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र रोहित सिंह एवम अंजली को भी सम्मानित किया गया। छात्र हित और विद्यालय हित मे निरन्तर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए विद्यालय प्रबंध समिति एवम शिक्षक अभिभावक एसोसिएशन द्वारा प्रधानाचार्य श्री पी एस कठैत को सम्मानित किया गया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!