दुःखद: राज्य मंत्री ज्ञान सिंह नेगी का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 8 सितम्बर 2020

ऋषिकेश। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं उत्तराखंड सरकार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष दायित्वधारी राज्यमंत्री ज्ञान सिंह नेगी का मंगलवार की सुबह ऋषिकेश में निधन हो गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने उनके निधन पर शोक जताया है।

आज मंगलवार सुबह जब ऋषिकेश के नेहरू मार्ग ऋषिलोक कॉलोनी स्थित आवास में उनकी अचानक तबियत बिगड़ी तो आनन फानन में उन्हें हिमालयन हॉस्पिटल जॉली ग्रांट ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। तब से वह घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। बीती एक सितंबर को उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। नेगी के निधन पर तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक जताया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!