देखिए-पूर्व पीसीसी चीफ किशोर उपाध्याय ने कृषि मंत्री को क्यों पत्र लिखा

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 13 सितम्बर 2020

नई टिहरी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने किसानों की बदहाली पर प्रदेश के मुख्यमंत्री और कृषि मन्त्री को पत्र लिखकर किसानों की हितों की रक्षा का आग्रह किया है।

देखिए उपाध्याय ने क्या कहा :-

“मैंने अभी lock down खुलने के बाद प्रदेश का भ्रमण किया है। प्रदेश का किसान अत्यन्त ख़राब स्थिति में है, उसकी आर्थिक स्थिति निरन्तर गिरती जा रही है।गन्ना किसानों का चीनी मिलों पर बकाया रक़म का भी भुगतान नहीं हुआ है।

अब धान का समर्थन मूल्य भी सरकार द्वारा वाजिब नहीं तय किया गया है और सरकार किसानों का धान ख़रीद सके उसकी व्यवस्था सरकार नहीं कर पा रही है।

खुले बाज़ार में किसान को उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है, समर्थन मूल्य से 600-700रु कम क़ीमत मिल रही है और रही-सही कसर पड़ोसी प्रदेश से आ रहे धान ने पूरी कर दो है, किसान की कमर तोड़ दी है।

लगभग 600 रू करोड़ का धान घोटाला आपके संज्ञान में होगा, उसने चावल मिल मालिकों की कमर तोड़ दी है, मिल मालिक मिल बंद करने के लिये मजबूर हो रहे हैं।

आशा है, आप संज्ञान लेंगे और धान ख़रीद की व्यवस्था अति शीघ्र करेंगे।”

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!