लुदर सिंह की भैंस, जमीन निगल गई या–

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

नीन्द में  है राजस्व पुलिस ?

रिवर्स पलायन को पलिता लगाने की तैयारी?

गढ़ निनाद न्यूज़* 17 अक्टूबर 2020

बूढ़ाकेदार/ नई टिहरी। गढ़ निनाद ब्यूरो। 

बूढ़ा केदार (टिहरी) बालगंगा तहसील के निवालगांव से गत 26 सितंबर की रात तीन भैंसें लापता हो गई। भैंस पालकों ने 27 सितंबर को चोरी की आशंका जताते हुए राजस्व पुलिस चौकी बूढ़ा केदार को लिखित सूचना दी थी। पुलिस को भी सूचना दी गई। तीन सप्ताह बीतने को है मामले पर पर्दा पड़ा है। मानो भैंस ना हुई किसी जादूगर का कबूतर थी, छूमंतर हो गई । 

निवालगांव थाती कठूड़  निवासी लुदर  सिंह गुनसोला और महिपाल बिष्ट के परिवार की आजीविका का संसाधन है खेती और पशुपालन। यह उनके लिए पर्याप्त है, इसलिए उनको पलायन के लिए विवश नहीं होना पड़ा। लुदर सिंह की दो और महिपाल की एक भैंस 26 सितंबर की रात कथित रूप से चुरा ली गई। 

लुदर सिंह के बेटे धनपाल के अनुसार उसके पिता ने राजस्व पुलिस के क्षेत्रीय बूढ़ा केदार उपनिरीक्षक को इसकी लिखित तहरीर दी थी। लेकिन उसकी शिकायत लगभग दो सप्ताह तक ऑन  रिकॉर्ड दर्ज नहीं की गई। धनपाल के अनुसार पुलिस ने अपनी तरफ से जांच की है । बताया कि संदिग्ध व्यक्ति पुलिस के रडार पर है। लेकिन मामला राजस्व पुलिस क्षेत्र का है इसलिए पुलिस सीधे हस्तक्षेप नहीं कर सकती है। 

बताया जाता है कि ऐसी घटनाएं यहां पहले भी हो चुकी हैं। विकास की बहक सड़कें जैसे-जैसे पहाड़ चढ़ रही हैं, अपराध भी बढ़ रहे हैं। यदि यही हाल रहे तो सरकार की रिवर्स पलायन योजना की भैंस गई पानी में!

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!