बागेश्वर में मैक्स दुर्घटना, 8 घायल

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार* 29 नवम्बर 2020

बागेश्वर। रविवार को बागेश्वर ब्लाक मुख्यालय से गडेरा जा रही एक मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी जिसमें आठ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। 

घायलों में बसंती देवी पत्नी पुष्कर सिंह निवासी, गडेरा, रीता कपकोटी पत्नी नरेंद्र सिंह निवासी, कपकोट, दीपा देवी पत्नी प्रताप सिंह निवासी, रीमा पपोली, प्रीति गढ़िया पुत्री मनोज सिंह निवासी रीमा, केदार राम पुत्र लालू राम निवासी गडेरा, दीवान राम पुत्र लालू राम निवासी ग्राम गडेरा, सपना आर्या पुत्री सुरेश राम निवासी गडेरा, रमेश राम पुत्र गंगा राम निवासी गडेरा शामिल हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!