कांग्रेस जनों ने डॉ0आंबेडकर को किया याद, मैखुरी को दी श्रद्धांजलि

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार* 6 दिसम्बर 2020

नई टिहरी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय नई टिहरी में भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इसके साथ ही उत्तराखंड विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष बद्रीनाथ करणप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्वर्गीय अनुसूया प्रसाद मैखुरी जी के आकस्मिक निधन पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि आज हमारा  देश विभिन्न जाति, वर्ग, धर्म समुदाय, आदि मान्यताएं होने के बावजूद भी संविधान की एक माला में पिरोये हुए हैं जिसका श्रेय बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी को जाता है। आज संपूर्ण देश व प्रदेश उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें नमन और वंदन करता है और हम सब लोग संकल्प लेते हैं कि जिस प्रकार देश में आज कुछ फासिस्टवादी ताकतें अपना पैर पसार रही हैं उन्हें खत्म करने के लिए देश के तमाम जन मानस को जो संविधान पर भरोसा करते हैं उन्हें एक होकर उनका विरोध करना होगा । उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सैयद मुशर्रफ़ अली एवं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र नौटियाल ने कहा की उत्तराखंड विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गीय अनुसूया प्रसाद मैखुरी जी के निधन से कांग्रेस पार्टी एवं गढ़वाल क्षेत्र को बड़ा भारी नुकसान हुआ है। स्वर्गीय मेंखुरी जी राजनीति के साथ-साथ सामाजिक और विकास में एक मूर्धन्य हस्ताक्षर के रूप में स्थापित थे। उनके जाने से समाज को बड़ा भारी नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई होना संभव नही है 

उपरोक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता महादेव मैठानी, बलवीर कोहली ,पंकज रतूड़ी ,दीपक चमोली ,जय सिंह जरधारी अमित चमोली, नवीन सेमवाल ,खुशी लाल आदि लोग उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!