दुःखद: टीवी सीरियल कलाकार दिव्या की कोरोना से मौत

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार* 7 दिसम्बर 2020

मुंबई। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कलाकार दिव्या भटनागर का आज सुबह कोरोना से निधन हो गया है। दिव्या 34 वर्ष की थी।दिव्या भटनागर पिछले कुछ दिन से वेंटिलेटर पर थी। कोरोना संक्रमित होने के बाद दिव्या को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोरोना के साथ-साथ दिव्या को निमोनिया भी हुआ था जिसके बाद उनकी हालत गंभीर थी। ऑक्सीजन लेवल कम होने की वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। दिव्या का इलाज मुंबई गोरेगांव के एसआरवी अस्पताल में 26 नवम्बर से चल रहा था।

दिव्या ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के अलावा, ‘उदान’, ‘जीत गइ तोह पिया मोरे’ और ‘विश्’ जैसे शो में काम किए हैं। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। दिव्या की दोस्त एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी और शिल्पा शिरोडकर ने इंस्टाग्राम पर संवेदना व्यक्त की है। देवोलीना ने लिखा, ”जब कोई किसी के साथ नहीं होता था तो बस तू होती थी। दिवु तू ही तो मेरी अपनी थी, जिसको मैं डांटती थी, गुस्सा हो सकती थी और दिल की सारी बातें भी कह देती थी। मुझे पता है कि इस जिंदगी ने तेरे ऊपर बहुत सितम किए तू बहुत ज्यादा दर्द में थी। लेकिन मुझे ये भी पता है कि अब तू बेहतर जगह मे हैं। जहां दुख, दर्द, धोखा नहीं है। मैं तुम्हे मिस करूंगी दिवु। भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दें।”

शिल्पा शिरोडकर ने लिखा, “मेरा तो दिल टूट गया। मेरे प्यारे दिव्य को शांति मिले।”

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!