Ad image

वाहन दुर्घटना में एक की मौत, 5 घायल

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार* 13 दिसम्बर 2020

उत्तरकाशी।  आज उत्तरकाशी जिले के बड़कोट तहसील अंतर्गत कंडारी में एक यूटिलिटी के गहरी खाई में गिरने से घटनास्थल पर एक की मौत हो गई जबकि पाँच घायल हो गए। घायलों को सीएचसी ड़ामटा लाया गया। इस दुर्घटना में विजय दास (21) ग्राम गोदीन निवासी की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही 108 आपातकालीन सेवा की मदद से घायलों को सीएचसी ड़ामटा में लाया गया। यहां घायलों में से एक पुरुष और एक महिला सहित एक छोटी बच्ची को गंभीर चोट लगने की वजह से हायर सेंटर रेफर किया गया है। दो घायलों का सीएससी में ही उपचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है यूटिलिटी वाहन गोदिन से डामटा जा रहा था। घायलों में सूरत दास, रोहित, नीतू, कनिष्का,अवंतिका है जिन्हें एसडीआरएफ पुलिस और राजस्व टीम ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!