Ad image

उत्तराखंड कैबिनेट में आज क्या फैसले हुए, देखिए

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार* 30जनवरी 2021

देहरादून। शनिवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत की अध्यक्षता में हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मोहर लगी।

बैठक में मनरेगा में 100 दिन का रोजगार पूरा करने वालों को 50 दिन का अतिरिक्त रोजगार दिए जाने, आगामी 8 फरवरी से कक्षा 6 से 12 तक भौतिक रूप से सभी सरकारी/प्राइवेट विद्यालय खोले जाने, सिंगल यूज प्लास्टिक जिसमें कैरी बैग, थर्माकोल से बने बॉक्स प्लेट चम्मच कटोरी सभी पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही 100 रुपये से 5 लाख तक जुर्माना लगाये जाने पर मोहर लगी।

वहीं वन विभाग में स्केलर का विषय अगली कैबिनेट में रखने, साइबर क्राइसिस मैनेजमेंट प्लान को राज्य में लागू किये जाने, राज्य में साइबर हमलों को रोकने को लेकर मैनेजमेंट प्लांट को मंजूरी देने तथा कक्षा 8 से 9 में जाने वाली बालिकाओं को साइकिल के लिए दिया जाने वाला धन अकाउंट में आएगा इससे सिर्फ साइकिल ही खरीद सम्बन्धी निर्णय लिए गये।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!