देवप्रयाग के साकनीधार के पास कार दुर्घटना में 5 की मौत

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार* 31 जनवरी 2021।

देवप्रयाग।बड़ी खबर।
अभी अभी सूचना मिली है कि NH 58 ऋषिकेश- श्रीनगर मोटर मार्ग पर साकनीधार के समीप 01 स्विफ्ट कार संख्या HR 26CF 0719 अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 150-200 मी0 खाई में गिर गयी है।स्विफ्ट कार में 05 लोग सवार थे। जिनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। वाहन श्रीनगर से ऋषिकेश जा रहा था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गहरी खाई से निकाला।

मृतकों की शिनाख्त पौड़ी निवासी धीरज सिंह रावत 46, बापूग्राम ऋषिकेश निवासी संजीव भंडारी 42, तमसपुर, झज्जर हरियाणा निवासी अजीत सिंह, गुड़गांव निवासी पवन भंडारी 62 और इंदिरापुरम, गाजियाबाद निवासी जोगेंद्र सिंह भंडारी के रूप में हुई है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!