Ad image

थौलदार ब्लॉक मुख्यालय में बाल विकास एवं महिला कल्याण योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी

admin
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार * 12 मार्च २०२१

थौलदार। दिनांक 12 मार्च को थौलधार ब्लॉक मुख्यालय में बाल संरक्षण इकाई की ओर से गोष्ठी का आयोजन किया गया। बाल संरक्षण अधिकारी विनीता उनियाल द्वारा स्पॉन्सरशिप योजना, दत्तक ग्रहण, फिट पर्सन की जानकारी दी गई।

विधि सहायक सुखदेव प्रसाद द्वारा बच्चों के कानूनी अधिकारों से संबंधित जानकारी दी गई।

चाइल्ड लाइन 1098 कि जिला समन्वयक गीता बिष्ट द्वारा चाइल्डलाइन के संबंध में जानकारी दी गई, इसके साथ ही सखी वन स्टॉप सेंटर से अनीता रावत द्वारा महिलाओं को घरेलू हिंसा से बचाव एवं उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई।

बैठक में सुखदेव प्रसाद, विनीता उनियाल, गीता बिष्ट, अनीता रावत, सहायक समाज कल्याण अधिकारी योगेश पांडे, नरेश सिंह चौहान व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!