Ad image

एन पी एस में कर्मचारियों का भविष्य और पैसा असुरक्षित: -पसबोला

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार* 31 जनवरी 2021

पौड़ी। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त  मोर्चा (NOPRUF) द्वारा आज रामलीला मैदान, पौड़ी में विशाल “गढ़ देश पुरानी पेंशन बहाली सम्मेलन” का आयोजन किया गया। जिसका कि दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया। 

सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी. पी.एस. रावत, राष्ट्रीय महासचिव श्री वीरेन्द्र दुबे, प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल बडो़नी, प्रदेश महासचिव श्री सीताराम पोखरियाल, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ० डी० सी० पसबोला, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष  श्रीमती योगिता पंत, राष्ट्रीय संयोजक श्री मिलिन्द बिष्ट द्वारा मंचासीन होकर अपने ओजस्वी विचार व्यक्त कर सभी कार्मिकों में नये जोश एवं ऊर्जा का संचार किया गया।

सम्मेलन में प्रदेश के सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं सभी विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों की उपस्थिति रही, जिनमें कई अधिकारी एवं कर्मचारी दूरस्थ जिलों से भी सम्मिलित हूए। सभी ने पुरानी पेंशन बहाली पर सहमति व्यक्त करते हुए सरकार से नई पेंशन की जगह पुरानी पेंशन बहाली की पुरजोर मांग की।

सम्मेलन में *प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ० डी० सी० पसबोला* द्वारा एन  पी एस को पेंशन कम टेंशन ज्यादा बताते हुए सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग की गयी। उनके द्वारा नई पेंशन की तुलना शेयर्स सट्टा से करते हुए कर्मचारियों के भविष्य और पैसे को असुरक्षित बताते हुए कर्मचारियों के साथ खिलवाड़ बताया। *डॉ० पसबोला* द्वारा नई पेंशन को कर्मचारियों के साथ एक धोखा करार दिया गया।

सम्मेलन में देश विभिन्न प्रदेशों छत्तीसगढ़, झारखण्ड, तेलंगाना, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर आदि इत्यादि के प्रदेश पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। जिन्होंने आन्दोलन को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाकर ओर आगे ले जाने और ज्यादा प्रभावी बनाने पर जोर दिया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!