Ad image

महिला शक्ति, राष्ट्र शक्ति है- प्रोफेसर अग्रवाल

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार* 7 मार्च 2021

नई टिहरी। शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय टिहरी गढ़वाल में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो० विनोद प्रकाश अग्रवाल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाएं राष्ट्र की शक्ति है। महिलाएं समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। हमें महिलाओं के बेहतर भविष्य हेतु उनका वर्तमान सवारना होगा। 

मुख्य वक्ता के रूप में वनस्पति विज्ञान के डॉ० भरत गिरी गोसाई ने कहा कि महिलाओं को समाज में देवी की संज्ञा दी गई है। उन्होंने उत्तराखंड राज्य में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है। बछेंद्री पाल, टिंचरी माई, गौरा देवी, तीलू रौतेली आदि महिलाओं के योगदान तथा उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया। 

मुख्य वक्ता के रूप में भूगोल विज्ञान के श्री जितेंद्र शाह ने कहा कि आज की महिलाएं निर्भर नहीं, आत्मनिर्भर है। महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और सजग रहने की जरूरत है। जंतु विज्ञान की डॉ० बबीता बंटवाण ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए हमें महिलाओं को समान अधिकार और समान अवसर देने होंगे। भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ० विजय राज उनियाल ने बताया कि शिक्षा के द्वारा ही हम समाज के दृष्टिकोण में परिवर्तन ला सकते हैं। कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह, दहेज प्रथा, बलात्कार, छेड़छाड़ की घटनाएं तभी समाप्त हो सकती है। 

भौतिक विज्ञान के श्री अमित कुमार सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ प्रत्येक महिला को मिलना जरूरी है। अंग्रेजी विभाग के डॉ० अजय कुमार सिंह ने बताया कि महिलाओं को आर्थिक, मानसिक के साथ- साथ शारीरिक रूप से भी सशक्त बनाना आवश्यक है। प्रयोगशाला सहायक श्री रोहित कुमार ने अपनी कविता के माध्यम से नारी शक्ति का उल्लेख किया। प्रयोगशाला सहायक श्री अंकित रावत ने कहा कि हमें महिलाओं का सम्मान अंतर्मन से करना चाहिए। 

कार्यक्रम का संचालन करते हुए भूगोल विभाग की डॉ० सुमिता पवार ने बताया कि महिलाओं के अंदर रिश्तों को सहेज कर रखने की बहुत सुंदर कला होती है। समाज के बेहतर निर्माण में महिलाओं की महत्ती भूमिका रही है। 

कार्यक्रम में डॉ० अजय कुमार, डॉ० बिशन साह, समस्त कर्मचारी तथा छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!