Ad image

चंद्रबदनी महाविद्यालय में सामाजिक समरसता एवं समन्वय विषय पर व्याख्यान आयोजित

admin
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

जामनी खाल (टिहरी)। राजकीय महाविद्यालय चंद्रबदनी टिहरी गढ़वाल में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के दूसरे दिन आज दिनांक 13 मार्च 2021 को छात्र छात्राओं को सामाजिक समरसता एवं सामाजिक समन्वय विषय पर महाविद्यालय में नवनियुक्त प्राध्यापक अरविंद सिंह राणा द्वारा व्याख्यान दिया गया। उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि एक सरल स्नातक वह होता है जो अपने विषय में उचित ज्ञान प्राप्त करते हुए समाज के विभिन्न समुदायों एवं संस्थाओं के मध्य समन्वय स्थापित करने की समझ रखता हो।

उपरोक्त कार्यक्रम के समापन अवसर पर सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव भी स्वीकार किया गया कि महाविद्यालय में 15 मार्च 2021 से प्रारंभ होने वाले सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर के बौद्धिक सत्र का समय इस कार्यक्रम के साथ संबंध होगा जिसकी पृथक रिपोर्टिंग कुमारी सौम्या कटियाल प्राध्यापक भूगोल विभाग देखेंगे। 


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!