Ad image

एनएसएस स्वयंसेवियों ने मालचंद देवता मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार* 22 मार्च 2021।

नई टिहरी। राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा, धारमंडल टिहरी गढ़वाल की एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित किए गए विशेष शिविर के पंचम दिवस पर एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा ग्राम धारकोट में स्थित मालचंद देवता मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया एवं आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत दांडी मार्च विषय पर ग्राम धारकोट से ग्राम बंगद्वारा तक रैली का आयोजन किया गया। 

बौद्धिक सत्र में डॉ आराधना बंधानी, अमित कुमार, डॉ सुमिता पंवार द्वारा स्वयं सेवियो को जानकारियां दी गयी। कार्यक्रम में महाविद्यालय के श्री जितेंद्र शाह, श्री प्रताप राणा, श्री सुरेंद्र आदि उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!