बड़ी खबर: 2017 से अब तक के दायित्वधारी हटाये

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार।

देहरादून, 2 अप्रैल 2021।  18 मार्च 2017 के बाद के दायित्वधारियों को उनके पदों से हटाया गया है। मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने आदेश किए जारी कर दिए। आदेश जारी होने के साथ ही सभी दायित्वधारी  अपने अपने दायित्वों से मुक्त हो गए हैं।

आदेश के अनुसार 18 मार्च 2017 से वर्तमान तक मंत्री परिषद विभाग द्वारा विभिन्न आदेशों से विभिन्न आयोगों निगमों परिषदों इत्यादि में नामित नियुक्त अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, सलाहकार व अन्य पदों पर गैर सरकारी महानुभावों तथा मंत्री स्तर, राज्य मंत्री स्तर व महानुभाव स्तर सदस्य तथा अन्य (संवैधानिक पदों पर निर्धारित अवधि हेतु नियुक्त महानुभाव को छोड़कर) तत्काल प्रभाव से पद मुक्त किए जाते हैं।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कमान संभालते ही लगातार कई ऐसे फैसले लिए हैं जो जनता के हित में हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!