विविध न्यूज़

बढ़ रहा उजपा का कुनबा,कई लोगों ने की पार्टी ज्वाइन

Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 7 अप्रैल 2021

नई टिहरी: उत्तराखंड जन एकता पार्टी का कुनबा निरंतर बढ़ता जा रहा है। आज विभिन्न दलों को छोड़ कई लोगों ने दिनेश धनै के नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त करते हुए पार्टी ज्वाइन की।

उजपा के केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश धनै ने कहा कि उनकी पार्टी उत्तराखंडियों के मूल अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी। 

धनै ने कहा कि आम जनता राष्ट्रीय दलों की नीतियों से परेशान होकर अब तीसरे विकल्प की ओर देख रही है और निश्चित तौर से उजपा प्रदेश में तीसरी ताकत बनकर उभरेगी।

धनै यहां अपने नई टिहरी स्थित आवास पर पत्रकारों से रूबरू हुए। इस मौके पर विभिन्न विभागों में अपनी सेवाएं दे चुके कई वरिष्ठ लोगों ने उत्तराखंड जन एकता पार्टी में विश्वास व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने पार्टी में शामिल होने पर सबका धन्यवाद करते हुए कहा कि इस सबका अनुभव एवम सहयोग पार्टी को मिलेगा।

पार्टी ज्वाइन करने वालों में रिटायर्ड तहसीलदार राधाकृष्ण सुयाल, सुरेंद्र प्रसाद सेमवाल पूर्व अध्यक्ष अमीन संघ, दलेब सिंह सेवानिवृत्त कर्मचारी बीएसएनएल, राजेन्द्र सिंह राणा रिटायर्ड  एडीओ समाज कल्याण, बालेन्द्र राणा सेवानिवृत्त कर्म0 दुग्ध संघ, श्यामलाल सैलानी पूर्व प्रशाशनिक अधिकारी बिजेंद्र चंद रमोला पूर्व प्रधानाचार्य, डॉ कपिल सेमवाल रिटायर्ड प्रधानाचार्य, संजय उनियाल शास्त्री, तेज सिंह खरोला पूर्व न्यायपीठ सचिव हाइकोर्ट व हेमलता बहुगुणा आदि शामिल हैं।

केन्द्रीय अध्यक्ष दिनेश धनै ने कहा कि राष्ट्रीय पार्टियों के खोखले दावों और भ्रष्टाचार से लोग तंग आ गए हैं। केंद्र एवं प्रदेश की डब्बल इंजन की सरकार ने युवाओं के साथ छल कपट किया है। रोजगार के नाम पर धोखा देने का काम किया है। धनै ने कहा कि जब वह प्रदेश के कैबिनेट मंत्री थे तो बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार दिया, इसके उलट वर्तमान सरकार के नुमाइंदे युवाओं की नौकरी समाप्त करने पर तुले हुए हैं।

उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में तेल की कीमत आसमान छू रही है, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रस्टाचार, सीमाओं पर तनाव, कोरोना काल मे घर लौटे प्रवासियों को रोजगार नहीं आदि ज्वलंत मुद्दों पर सरकार मौन है। 

पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय मैठाणी ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी वरिष्ठ लोगों का स्वागत किया। 

इस अवसर पर पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष दिनेश धनै, जिलाध्यक्ष संजय मैठाणी, प्रताप गुसाई, बलबीर नेगी, गोविन्द बिष्ट, श्रीमती रागिनी भट्ट, देवेंद्र दुमोगा, विजय ढोड़ी आदि मौजूद रहे।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!