Ad image

नदी में डूबने से 2 की मौत, एसडीआरएफ के ने निकाली डेड बॉडी

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार।

नई टिहरी, 17 अप्रैल 2021। कोटेश्वर मंदिर के पास भागीरथी नदी में नहाते समय दो युवकों के डूब जाने से उनकी मौत हो गई है। घटना आज शनिवार सुबह 9 बजे के लगभग की है।

एसडीआरएफ ढालवाला के एसआई कवींद्र सजवाण ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह पुलिस कंट्रोल रूम टेहरी से सूचना मिली कि 2 व्यक्ति कोटेश्वर मंदिर के पास नदी में नहाते समय डूब गए हैं। 

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ढालवाला की डीप डाइविंग टीम द्वारा मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य आरंभ किया। काफी मशक्कत के बाद मृतक ऋषव सिंह पुत्र होशियार सिंह उम्र 20 वर्ष तथा संजय सिंह पुत्र मकान सिंह उम्र 30 वर्ष दोनों निवासी ग्राम खरसाड़ विकास खंड नरेंद्र नगर टिहरी गढ़वाल की लाश बरामद की गयी। 

सजवाण ने बताया कि डीप डाइवर मातबर सिंह द्वारा 25 से 39 फ़ीट की गहराई में जाकर डेड बॉडी को रिकवर किया गया। उसके बाद दोनो डेड बॉडी को तुरंत ही जिला पुलिस को सुपर्द किया गया गया।

डीप डाइविंग टीम में सुरेश तोमर, लक्ष्मण सिंह, किशोर कुमार, मातबर सिंह व सुमित नेगी शामिल थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!