कृषि विज्ञान केन्द्र रानीचौरी की 29वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

किसानों की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षण, आधुनिक तकनीकों और वैज्ञानिक सलाह को प्रभावी बनाने पर जो

टिहरी गढ़वाल 30 जुलाई । वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली उत्तराखण्ड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, भरसार के कृषि विज्ञान केन्द्र रानीचौरी की 29वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति (SAC) की बैठक वानिकी महाविद्यालय, रानीचौरी में कुलपति प्रो. (डॉ.) भगवती प्रसाद भट्ट की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में वर्ष 2025-26 की प्रगति की समीक्षा के साथ वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेषज्ञों, अधिकारियों और प्रगतिशील किसानों ने कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं वानिकी क्षेत्र की चुनौतियों और उनके समाधान को लेकर सुझाव दिए।
बैठक में किसानों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण एवं अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन कार्यक्रमों को मजबूत करने, आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रसार, फसल गुणवत्ता सुधार तथा वैज्ञानिक सलाह के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया।
कुलपति प्रो. (डॉ.) भगवती प्रसाद भट्ट ने कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए वैज्ञानिक तकनीकों एवं कृषि नवाचारों को अधिक प्रभावी ढंग से किसानों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कृषि विज्ञान केन्द्र रानीचौरी ने किसानों की आय वृद्धि, तकनीकी सशक्तिकरण और टिकाऊ कृषि विकास के लिए निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!