Ad image

जिला पंचायत की कोरोना संक्रमण के विरुद्ध मुहिम जारी: ग्रामीण बाजारों में किया जा रहा हाइपोक्लोराइट का छिड़काव

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी, 1 मई 2021। ग.नि.स.। कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए अब जिला पंचायत ने भी कमर कस ली है। कोरोना  संक्रमण की रोकथाम हेतु शनिवार  को जिला पंचायत टिहरी द्वारा विभिन्न ग्रामीण बाजारों एव अन्य क्षेत्रों में सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव एवं व्यापक साफ सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

अपर मुख्य अधिकारी संजय खंडूरी ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर के चलते तेजी से संक्रमण फैल रहा है और ऐसे में ग्रामीण बाजारों व अन्य क्षेत्रों में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिला पंचायत द्वारा तपोवन, नागणी आदि क्षेत्रों में सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव किया गया। साथ ही कोरोना संक्रमण के विरुद्ध जिला पंचायत व्यापक प्रचार प्रसार चला रही है।

खण्डूरी ने बताया कि ग्रामीण बाजारों को सेनेटाइज करने के साथ साथ कूड़े को इकट्ठा कर संक्रमित क्षेत्र में कीटनाशक दवाई ब्लीचिंग पाउडर आदि का छिड़काव भी किया जा रहा है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!