टीएचडीसीआईएल टिहरी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत “जागो श्रमिकों जागो” कार्यक्रम का आयोजन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। टीएचडीसी इंडिया लिमटेड, टिहरी के सतर्कता विभाग के तत्वाधान में आज दिनांक 29-11-2024 को सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2024 के अंतर्गत परियोजना क्षेत्र के विभिन्न विभगों में कार्यरत श्रमिकों को “जागो श्रमिकों जागो” कार्यक्रम के अन्तर्गत पोंपलेट दिए गए।

कार्यक्रम में श्रमिकों को संबोधित करते हुए उप महाप्रबंधक (सतर्कता) श्री एन. के. नौटियाल ने श्रमिकों को कानून के अंतर्गत उनको मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं, प्रोत्साहनों, बीमा एवं अन्य अधिकारों के बारे में अवगत कराया एवं अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी को जल पान के पैकेट भी वितरित किए गए।
इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक (बांध) श्री अजय कंसल, वरिष्ठ प्रबंधक श्री अजय उनियाल, सतर्कता विभाग से प्रबंधक श्री जे पी चमोली, मा.सं.एवं प्रशा. विभाग के प्रबंधक श्री सुरेंद्र सिंह राणा, , सहायक अभियंता श्री अजय रतूड़ी, एवं पर्यावरण विभाग के सहायक प्रबंधक श्री शेर सिंह रावत, सहायक अभियंता (बांध) श्री चंद्र शेखर जोशी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!