रेल विकास निगम ने किसे दी बड़ी सौगात,पढ़िए

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

पौड़ी/देहरादून, गढ़ निनाद ब्यूरो। वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली मेडिकल काॅलेज एवं संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर गढ़वाल को रेल विकास निगम ने आज दो नई सौगात दी है। राज्य मंत्री डाॅ धन सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित वर्चुअल मीटिंग में निर्णय लिया गया है कि रेल विकास निगम श्रीनगर मेडिकल काॅलेज में उच्च गुणवत्ता के 10 आईसीयू बैड तैयार कर के देगा। इसके अतरिक्त रेल निगम संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर में 1000 एमएमपी क्षमता का ऑक्सीजन प्लाॅट स्थापित करने के साथ ही उच्च गुणवत्ता के 5 आईसीयू बैड स्थापित करेगा। 

वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से राज्य मंत्री डाॅ धन सिंह रावत ने मेडिकल काॅलेज में पूर्व में निर्माणाधीन 30 आईसीयू बेड स्थापित किये जाने की समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। इसके अलावा रेल निगम द्वारा स्थापित किये जा रहे 10 नये आईसीयू बेड का कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश प्राचार्य तथा रेल निगम के अधिकारियों को दिये। 

डाॅ रावत ने कहा कि श्रीनगर पूरे गढ़वाल मण्डल का केन्द्र बिन्दु है, जहाॅ पर उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज में आने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिसको देखते हुए मेडिकल काॅलेज में लगातार स्वास्थ्य सुविधायें बढ़ायी जा रही है। इसके अलावा नगर क्षेत्र में रेल विकास निगम द्वारा बनाये गये 52 बैड के चिकित्सालय में भी उच्च स्तरीय सुविधाएं स्थापित की जा रही हैं।

बैठक में निदेशक एनआरएचएम उत्तराखण्ड सोनिका, जिलाधिकारी पौड़ी डाॅ. विजय कुमार जोगदण्डे, मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सीएमएस रावत, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई, मुख्य चिकित्साधिकारी पौड़ी डाॅ मानोज शर्मा, रेल विकास निगम के डीजीएम विजय डंगवाल सहित संबंधित अधिकारियों ने वर्चुवल माध्यम से बैठक में प्रतिभाग किया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!