Ad image

पूजा अर्चना के साथ खुले गंगोत्री के कपाट

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

17 मई को केदारनाथ और 18 मई को खुलेंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट

उत्तरकाशी, गढ़ निनाद समाचार। गंगोत्री धाम के कपाट आज प्रातः साढ़े सात बजे पारंपरिक रीति रिवाज, विधि विधान पूजा अर्चना व वेद मंत्रोच्चार के साथ खोल दिए गए हैं। कपाट खुलने के समय कोविड गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करते हुए मंदिर के पुजारियों ने गंगोत्री के कपाट खोले। 

कपाट खुलने के साथ ही पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से की गई। तीर्थ पुरोहितों ने कोरोना संक्रमण से मुक्ति और सुख शांति की कामना की।

बता दें कि कल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की अक्षय तृतीया तिथि पर अपराहन सवा बारह बजे पूर्व निर्धारित मुहूर्त के अनुसार यमुनोत्री धाम के कपाट खोले गए। 

कपाट खुलने के मौके पर केवल 25 लोगों की अनुमति दी गई थी। कोविड की गाइड लाइन के तहत यमुनोत्री के पुजारी गण, एसडीएम बड़कोट और मंदिर व्यवस्था से जुड़े हुए लोग ही मौजूद रहे।

उधर बाबा केदार की पंचमुखी डोली पंच केदार के गद्दी स्थल उखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर से पूजा अर्चना के बाद केदारनाथ के लिए प्रस्थान कर चुकी है। केदारनाथ के कपाट 17 मई को खोले जाने हैं। जबकि 18 मई को प्रातः 4:15 ब्रह्म बेला में बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले जाने का मुहूर्त निश्चित है। इससे पूर्व कल बद्रीनाथ धाम के पुजारी समुदाय डिमरियों के मूल ग्राम डिम्मर से बद्रीनाथ धाम का तेल कलश गाडू घड़ा बद्रीनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेगा। 


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!