दर्दनाक हादसे में पति पत्नी की मौत

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

पौड़ी, गढ़ निनाद ब्यूरो। मंगलवार को पौड़ी देवप्रयाग मोटर मार्ग पर एक दर्दनाक हादसे में पति पत्नी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुंडा धार के पास एक कार सड़क से 200 मीटर नीचे खाई में जा गिरी जिससे कार में सवार शिक्षक दंपती की मौके पर ही मौत हो गई।

सूत्रों के अनुसार पौड़ी के उज्याड़ी गांव के रहने वाले रविन्द्र सिंह उम्र 48 साल और उनकी पत्नी सुषमा देवी उम्र 44 साल आज सुबह अपनी मारुति कार से देहरादून की तरफ जा रहे थे। इस दौरान सबदरखाल में कुंडाधार के पास उनकी कार बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। जिससे उनकी मौत हो गई। 

ग्रामीणों की सूचना पर सूचना पुलिस घटना स्थल पहुंची।  पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को खाई से बाहर निकाला। दोनों को उपचार के लिए देवप्रयाग अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से क्षेत्र में मातम छा गया है ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!