होमगार्ड, पीआरडी जवानों ने मार्च कर लोगों को किया जागरूक

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

घनसाली,गढ़ निनाद समाचार। लोकेंद्र जोशी। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में कोविड 19 की रोकथाम को लेकर पूर्ण सतर्कता बरती जा रही है। घनसाली एवं बालगंगा तहसील के अंतर्गत 182 ग्राम पंचायतों में कुल 356 क्वारंटाइन सेंटर बनाए गए हैं। 

एसडीएम घनसाली फिंचाराम चौहान ने बताया कि घनसाली एवं बालगंगा तहसील के अंतर्गत सेंपलिंग करने पर चार अलग-अलग ग्राम पंचायतों को कंटेनमेंट जोन घोषित होने पर सील किया गया है। सभी कंटेनमेंट जोन में उपजिलाधिकारी घनसाली द्वारा, होमगार्ड एवं पी.आर.डी. के जवानों के माध्यम से निगरानी की जा रही है। 

मंगलवार को सीलबंद क्षेत्र ग्राम पंचायत बहेड़ा के अन्तर्गत अर्दंगी, क्यारी में होमगार्ड एवं पीआरडी के जवानों के द्वारा  संयुक्त सतर्कता मार्च कर कोविड-19 के बचाव हेतु ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

उन्होंने कहा कि कंटेनमेंट जोन में निवास करने वाले नागरिकों को हिदायत दी गयी है कि सभी लोग कोविड -19 के नियमों का अनुपालन करें, उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन एवं कोविड एक्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। चौहान ने बताया कि सील बंद क्षेत्र में आवश्यक सेवाओं की दुकानें खुली रहेंगी। 

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!