Ad image

ब्रेकिंग: SSP कार्यालय नैनीताल में तैनात ASI की स्कूटी दुर्घटना में मौत

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नैनीताल/किच्छा, 23 मई 2021। गढ़ निनाद ब्यूरो। एसएसपी नैनीताल आफिस में तैनात महिला एएसआई कंचन सामंत आयु 39 वर्ष पुत्री शोभन सिंह की स्कूटी दुर्घटना में मौत हो गई है। 

बता दें कि शनिवार की शाम ड्यूटी करने के बाद वह स्कूटी से अपने घर खटीमा को निकली थी कि रात नौ बजे के आसपास किच्छा तीसरी मिल के पास उसकी स्कूटी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई । 

ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाल चंद्र मोहन सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। मृतका के मोबाइल में डायल नंबर पर फोन करने पर मौके पर पहुंचे उसके भाई ने उसकी शिनाख्त कंचन सामंत  खटीमा के टनकपुर रोड निवासी के रूप में की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

महिला एएसआई की मौत से जहां उसके परिजनों में कोहराम मचा है वही पुलिस विभाग में शोक की लहर है। 


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!