Ad image

नायाब नमूना होगा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का भवन: संयुक्त राज्य अमेरिका से खरीदी 80 LRB आइसोलेटर

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून 28 मई 2021। गनिस। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का आई.टी पार्क परिसर देहरादून में निर्माणाधीन बहुमंजिला भवन उत्तराखण्ड का पहला ऐसा राजकीय भवन होगा जो पूर्णरूप से वैश्विक मानकों के अनुरूप भूकंपरोधी तकनीकी से तैयार किया जा रहा है जो अपने आप में भूकंपरोधी भवनों का एक नायाब नमूना होगा । इस भवन की खासियत ये है कि भवन के बेस में लेड, रबर और बियरिंग्स (LRB)  से निर्मित आइसोलेटर का प्रयोग किया गया है ।

आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज आई टी पार्क परिसर पहुँच कर अमेरीका से आयात किये गए LRB आइसोलेटर के इंस्टालेशन प्रक्रिया का शुभारंभ करते हुए अधिकारीयों को नियत समय पर निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मौके पर मौजूद विभागीय सचिव एस.ए. मुरुगेशन ने बताया कि भवन के निर्माण हेतु शासन द्वारा 67 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गयी है जो कि विश्वबैंक वित्त पोषित योजना के तहत है । विभागीय निर्माणदायी संस्था भवन निर्माण इकाई के उप परियोजना प्रबंधक विकास बर्थवाल ने बताया कि भवन का बेसमेंट कार्य काफी पहले ही पूर्ण कर लिया गया था किन्तु कतिपय कारणों से आयत की गयी सामग्री के पहुँचने में अतिरिक्त समय लगा जिस कारण निर्माण कार्य बीच में बाधित रहा । 

उन्होंने बताया कि भवन को पूर्ण भूकम्प रोधी तकनीकी से तैयार किया जा रहा है जिसके भूतल पर 80 LRB आइसोलेटर इनस्टॉल किये जाएंगे जो उच्च तीव्रता के भूकम्प आने पर भी भवन को पूर्ण रूप से सुरक्षित रखेंगे । भवन को विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया है, जिसमे बेसमेंट के अतिरिक्त 6 तल हैं, इसे 4 स्टार ग्रीन बिल्डिंग रेटिंग के अनुरूप डिज़ाइन किया गया है। इस भवन में LRB तथा SFCO तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है।

इस भवन में प्राधिकरण के अध्यक्ष के रूप में मुख्यमंत्री सहित सीईओ के रूप में मुख्य सचिव एवं अन्य अधिकारियों के बैठने की व्यवस्था सहित अनेक सुविधाएं भी होंगी । 


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!