Ad image

एनएचएम कर्मियों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी रहा

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

घनसाली, 30 मई 2021। लोकेंद्र जोशी।

भिलंगना  प्रखंड में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत  (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) संविदा कर्मचारी प्रदेश संगठन के आह्वान पर अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर आज  तीसरे दिन हड़ताल पर रहे।

बताते चलें कि,आंदोलन के प्रथम चरण में प्रदेश भर के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी 28 मई से 31 मई तक काला फीता बांध कर आधे दिन काम कर, अपना विरोध जता रहे हैं।

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एन एच एम) के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ अनुभव कुड़ियाल एवम् सचिव जगदीप बिष्ट  ने बताया कि कोरोना काल मे भी संविदा कर्मचारी दिन रात ड्यूटी कर रहे हैं। जिसमें प्रसव संबंधित ,आपातकालीन सेवायें, कोविड़ टीकाकरण, कोविड़ सैंपलिंग,आइसोलेशन, रिपोटिंग, कोविड़ मरीजो को सीसीसी सेंटर पहुँचाने  जैसे कार्यो में (एनएचएम0) राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मी अहम भूमिका निभा के बावजूद भी प्रदेश सरकार उनकी अपेक्षा कर, उनके साथ भेदभाव कर रही है।

 कर्मचारियों का कहना है कि,इसके बाद भी अगर सरकार द्वारा संगठन की मांगों  को नहीं माना गया तो भिलंगना प्रखंड में कार्यरत  सभी एनएचएम कर्मी भी 01 जून से  पूर्ण कार्य बहिष्कार करते हुए होम आइसोलेशन में चले जायेंगे, ।

आंदोलन में  अध्यक्ष अनुभव कुड़ियाल, सचिव जगदीप बिष्ट, डॉ हुकम सिंह ,डॉ प्रियंका ,अमिता, मुकेश भण्डारी, अनिल रमोला,राजेश चौहान,हरीश व अन्य सभी एनएचएम के सविंदा कर्मचारी मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!