क्रूर कोरोना ने आरोही, अनमोल और सिद्धांत चौहान से छीना पिता का साया

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश, 30 मई 2021। गढ़ निनाद ब्यूरो।

हरिद्वार रोड  पर मीरा नगर गली नंबर-2 निकट आईडीपीएल बीरभद्र ऋषिकेश के हरेंद्र चौहान का कोरोना से निधन हो गया। हरेंद्र होटल लाइन में विदेश में जॉब करते थे। लेकिन विगत वर्ष कोरोना के चलते वह घर आकर अपना व्यवसाय कर परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। 

विगत 10 अप्रैल को कोरोना संक्रमण के चलते उनका स्वास्थ्य खराब हो गया तो उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया। काफी उपचार के बावजूद हरेंद्र चौहान 27 अप्रैल 2021 को जिंदगी की जंग हार गए। 

हरेंद्र अपने पीछे पत्नी सुमन 10 वर्ष की बेटी आरोही, 6 वर्ष के बड़े बेटे अनमोल, 4वर्ष के छोटे बेटे सिद्धान्त, 77 वर्षीय पिता सबल सिंह, 67 वर्षीय माता सरोजनी को बेसहारा छोड़ गए हैं। आरोही अभी कक्षा-4 में तो आनमोल केजी में पढ़ रहे थे।

हरेंद्र के जाने के बाद पत्नी व परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। क्योंकि परिवार में कमाने वाला अकेला हरेंद्र ही थे। ऐसे में इन मासूमों और वृद्ध माता पिता की देखभाल अकेले सुमन अब कैसे कर पायेगी, यह प्रश्न खड़ा हो गया है।

सुमन चौहान ने जिलाधिकारी देहरादून को एक प्रार्थना पत्र भेजकर सरकार की वात्सल्य योजना के तहत अबोध अनाथ बच्चों के पालन पोषण करने की गुहार लगायी है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं एमए बीएड हैं अगर उन्हें रोजगार दिया जाता है तो वह किसी तरह परिवार का पालन पोषण कर पाएगी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!