सहयोग के लिए सराहनीय पहल

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

💐🌿🌿🌿🌼🌿🌿🌿💐

नई टिहरी, 1 जून 2021।गनिस। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड द्वारा कोरोना काल में कोरोना वॉरियर्स व जरूरत मंद लोगो के लिए आवश्यक सामग्री वितरण हेतु सम्पूर्ण प्रदेश में सेवा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। 

जिसमे प्रान्तीय कार्यकारिणी द्वारा विभिन्न जिलों में आवश्यक सामग्री (मास्क, सेनेटाइजर, फेस सील्ड व खाद्यान्न सामग्री) प्रशासन के माध्यम से उपलब्ध करवायी जा रही है।

इसी क्रम में आज जिला कार्यकारिणी नोप्रुफ टिहरी गढ़वाल द्वारा जिलाधिकारी महोदया को 2000 मास्क व 100 बोटल सेनेटाइजर दिया गया। 

इस अवसर पर कमल नयन रतूड़ी, डी0पी0चमोली (मुख्य संयोजक), राजीव उनियाल (जिला उपाध्यक्ष), संदीप मैठाणी (ब्लॉक अध्यक्ष कीर्तिनगर), राजेश नोटियाल (संरक्षक) रामलाल खत्री (जिलाध्यक्ष) उ0फे0मि0कर्म0संघ0) आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!