Ad image

गढ़वाल हितैषिणी सभा ने सीएम तीरथ से उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी को लेकर सौंपा ज्ञापन

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई दिल्ली। उत्तराखंड में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गढ़वाल हितैषिणी सभा ने उत्तराखंड सदन में आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात कर ज्ञापन पत्र सौंपा। कोरोनाकाल के चलते मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत जी से दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में सभा के केवल दो ही मुख्य पदाधिकारियों को मिलने की अनुमति मिली। 

दिल्ली स्थित उत्तराखंड प्रवासियों की सबसे वरिष्ठ व बड़ी सामाजिक संस्था गढ़वाल हितैषिणी सभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी व महासचिव पवन कुमार मैठाणी ने श्री तीरथ सिंह रावत को ज्ञापन पत्र देकर उत्तराखंड के ग्रामीण अंचलों में आम-जन मानस के मध्य में तेजी से फैल रहे बुखार-खांसी पर शीघ्र नियंत्रण करने की मांग करते हुए स्वास्थ्य सेवाएं को उत्तराखंड के दूर-दराज क्षेत्रों में पहुंचाने को कहा। 

जिससे उत्तराखंड के ग्रामीण अंचलों में तेजी से फैल रहे बुखार व कोविड पर नियंत्रण पाया जा सके। सभा ने उत्तराखंड के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को दुरुस्त करने की मांग करते हुए उत्तराखंड में तेजी से कोविड से बचाव हेतु वैक्सीनेशन की भी मांग की। 

मुख्यमंत्री ने गढ़वाल हितैषिणी सभा के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि सरकार पूरे उत्तराखंड में वैक्सीनेशन में तेजी ला रही है, उत्तराखंड के प्रत्येक क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के साथ-साथ  कोविड टेस्ट की भी व्यवस्था कर रही है। 

बता दें कि सभा ने इससे पूर्व मई माह में भी उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने के लिए उत्तराखंड की दिल्ली स्थित रेजिडेंट कमिश्नर इला गिरी के माध्यम से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को ज्ञापन पत्र दिया था। 


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!