स्वास्थ्य विभाग में बम्पर तबादले, डॉ संजय जैन होंगे सीएमओ टिहरी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून। स्वास्थ्य विभाग उत्तराखंड में आज बम्पर तबादले किए गए हैं। कई जिलों के सीएमओ इधर से उधर किए गए हैं।

टिहरी में तैनात डॉ सुमन आर्य को प्रभारी निदेशक स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय देहरादून में तैनाती दी गई है। उनकी जगह डॉ संजय जैन रेडियोलॉजिस्ट को मुख्य चिकित्सा अधिकारी टिहरी गढ़वाल के पद पर तैनात किया गया है। डॉ मनोज उपरेती को  सीएमओ देहरादून बनाया गया है।

डॉ शिखा जंगपांगी को प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय देहरादून बनाया गया है। अनूप डिमरी का तबादला हुआ स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में किया गया है। डीपी जोशी को बाल रोग विशेषज्ञ के पद पर उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर भेजा गया है।

जी एस राणा को प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय चमोली के पद पर तैनात किया गया है। केशव सिंह चौहान को मुख्य चिकित्सा अधिकारी उत्तरकाशी के पद पर तैनात किया गया और के के अग्रवाल को मुख्य चिकित्सा अधिकारी चमोली के पद पर तैनात किया गया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!