दीपक बडोला समाज और कांग्रेस पार्टी के एक मूर्धन्य हस्ताक्षर थे-राकेश राणा

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी।नगर पालिका परिषद दुगड्डा के पूर्व अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके दीपक बडोला के
असमय निधन से सभी लोग बहुत दुखी है। दीपक पटोला का निधन समाज और कांग्रेस पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति बताते हुए जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि उनकी कमी हमेसा समाज एवं उनके शुभ चिन्तकों को खलती रहेगी ।उन्होने दुगड्डा नगर पालिका का अध्यक्ष रहते हुए नगर पालिका को विकास की नयी दिशा प्रदान की है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। दीपक बडोला कांग्रेस के अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने कांग्रेस पार्टी की रीति और नीति को जन-जन तक पहुंचाकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करते हुए समाज हित में बहुत महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। जो हमेशा अविस्मरणीय रहेंगे।

हम परमपिता परमात्मा से मृतक आत्मा को शांति प्रदान करने तथा परिवार को इस असीम दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना करते हैं।

शोक व्यक्त करने वालों में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र नौटियाल, प्रदेश सचिव बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट, पूर्व प्रमुख प्रदेश सचिव विजय गुनसोला, प्रदेश सचिव कुलदीप सिंह पवार ,जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह थलवाल, पीसीसी सदस्य नरेंद्र चंद्र रमौला, जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सूरज राणा, विक्रम सिंह पवार।सहित कांग्रेस जन थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!