बोलेगी चिड़िया डाली-डाली, पहले फैलाओ हरियाली

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी पुलिस ने किया 4381 वृक्षों का

वृक्षारोपण, धूमधाम से मनाया हरेला

नई टिहरी। एसएसपी टिहरी गढ़वाल श्रीमती तृप्ति भट्ट ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून से *लोक पर्व हरेला 16 जुलाई* तक चलाये जा रहे प्रदेश स्तरीय वृक्षारोपण अभियान के तहत टिहरी पुलिस द्वारा कुल 4381 फलदार एवं छायादार वृक्षों का रोपण किया गया ।

वहीं हरेला पर्व के अवसर पर पुलिस लाईन चम्बा में *उत्तराखंड पुलिस वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (UPWWA) द्वारा लजीज *पहाड़ी व्यंजनों* को भी तैयार किया गया। जिसमें झंगोरे की खीर, उड़द दाल के पकोड़े , गहत दाल के पराठें, तिल और भांगजीरे की चटनी तथा अरबी के पत्यूड़ प्रमुख है।

इस अवसर पर महिलाओं एवं बच्चों के लिए विभिन्न खेलों जैसे कुर्सी दौड़ ,जलेबी दौड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!