छात्रों को सिखाया गया आपदा के समय जीवन रक्षक कौशल

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

प्रतापनगर ब्लॉक के रा.उ.मा.वि. छेरपधार रैका में आयोजित हुआ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम

टिहरी गढ़वाल, 13 अक्टूबर 2025 । जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के दिशा-निर्देश एवं अपर जिलाधिकारी के अनुपालन में जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), टिहरी गढ़वाल द्वारा स्कूल सेफ्टी पर आधारित आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम की श्रृंखला के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन प्रतापनगर ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, छेरपधार रैका में किया गया।

कार्यक्रम में डी.डी.एम.ए. टिहरी के मास्टर ट्रेनर श्री अनिल सकलानी ने छात्र-छात्राओं और विद्यालय कर्मियों को आपदा प्रबंधन एवं त्वरित राहत-बचाव कार्यों की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्र में संभावित प्राकृतिक आपदाओं—भूकंप, भूस्खलन, आग और बाढ़—के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों एवं आपदा से पूर्व, दौरान और पश्चात की कार्यवाहियों की विस्तार से जानकारी दी।

मास्टर ट्रेनर ने विद्यालय परिसर में आपातकालीन तैयारी, प्राथमिक उपचार, स्ट्रेचर बनाना, आग से बचाव के तरीके, बाढ़ से सुरक्षा, तथा सुरक्षित निकासी मार्गों का व्यावहारिक प्रदर्शन कराया। साथ ही जनपद और राज्य स्तरीय आपातकालीन टोल-फ्री नंबरों की जानकारी भी साझा की।

कार्यक्रम में कुल 63 छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय कर्मियों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री विजेंद्र रतुड़ी ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपदा की स्थिति में घबराने के बजाय सतर्कता और प्रशिक्षण से सीखे गए उपायों का प्रयोग करना ही सच्चा साहस है।

कार्यक्रम का संचालन एवं समापन अनिल सकलानी, मास्टर ट्रेनर, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल द्वारा किया गया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!