मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पिथौरागढ़ दौरे में मौसम की खलल, दौरा स्थगित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पिथौरागढ़ दौरा खराब मौसम के चलते रद्द हो गया है। वह मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार पिथौरागढ़ के दौरे पर जाने वाले थे। मुख्यमंत्री का गृह क्षेत्र पिथौरागढ़ होने के कारण सीमांत जिले के कार्यकर्ताओं में उत्साह था।  

मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर लीं थीं। पार्टी कार्यकर्ता भी सीएम के स्वागत की तैयारियों में जुटे थे। वह  सुबह हेलीकॉप्टर से नैनीसैनी हवाई पट्टी पहुंचने वाले थे। इसके बाद डीआरडीओ गेस्ट हाउस में आरएसएस कार्यकर्ताओं से भेंट करने वाले थे। वह मेडिकल कॉलेज, बेस अस्पताल का स्थलीय निरीक्षण भी करने वाले थे।

मुख्यमंत्री को वहां लोनिवि निरीक्षण भवन में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण भी करना था। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ भेंट और अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा भी करनी थी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!