मंडल कार्यसमिति की बैठक में बूथ मैनेजमेंट पर दिया जोर

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। भारतीय जनता पार्टी चम्बा नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक होटल सिद्धार्थ में संपन्न हुई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ टिहरी विधायक डॉक्टर धन सिंह नेगी एवं मंडल प्रभारी रविंद्र सेमवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यसमिति की बैठक में बूथ मैनेजमेंट को और बेहतर बनाने तथा सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। विधायक ने कहा कि साढे 4 साल के कार्यकाल में टिहरी विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हुआ है। लगभग सभी गांवों में सड़क, बिजली पानी पहुंच गई है। 

मंडल प्रभारी रविन्द्र सेमवाल ने कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाओं की जानकारी आम ग्रामीणों तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर पर पार्टी को और मजबूत बनाने का आवाहन किया है। सेमवाल ने कहा कि आगामी 2022 में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिले, इसके लिए सरकार की जनहित की सभी योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाना चाहिए।

कार्यसमिति की बैठक में जगदम्बा बेलवाल, ललित सुयाल, सतवीर पुंडीर, सुनैना शाह,अनिता कोठारी, वीरेंद्र नेगी, मनोज नकोटी, कुसुम नेगी, बबलू कुंवर व दरमियान नेगी आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!