Ad image

नैनबाग शरदोत्सव चार दिसंबर से

admin
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नैनबाग * गढ़ निनाद ब्यूरो, 20 नवम्बर 2019

उत्तराखंड का प्रसिद्ध नैनबाग शरदोत्सव मेला इस बार 4 दिसंबर से आयोजित होगा। सांस्कृतिक मंच नैनबाग एवम व्यापार मण्डल की स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 4 दिसंबर से शरदोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर विभिन्न लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही शरदोत्सव के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया गया। समिति ने निर्णय लिया कि शरदोत्सव के दौरान पॉलीथिन का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।

सांस्कृतिक मंच नैनबाग की शरदोत्सव के आयोजन को लेकर समिति के अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षतासिंह रावत, जोत सिंह रावत, शरण सिंह पंवार, सोवत सिंह कैंतुरा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिनेश तोमर, अर्जुन सिंह रावत, प्रधान सुमन लाल आदि मौजूद थे।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!